{"_id":"90ccf89216d87a74973dec51160dae15","slug":"uttarakhad-s-first-girls-sport-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल की दुनिया में दिखेगा उत्तराखंड की बेटियों का दम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
खेल की दुनिया में दिखेगा उत्तराखंड की बेटियों का दम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को तराशने का बीड़ा अब स्पोर्ट्स कॉलेज उठाएगा। इसके तहत हल्द्वानी में राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज बनेगा। विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर चुका है। पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बॉयज स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए भी बजट जल्द जारी होगा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बॉयज कॉलेज
उत्तराखंड खेल विभाग प्रदेश के सभी जिलों में स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने के साथ हल्द्वानी में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने जा रहा है। वहीं, पिथौरागढ़ के लेलू गांव में करीब 50 एकड़ में बॉयज स्पोर्ट्स कॉलेज बन रहा है। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपये बजट प्रस्तावित है।
विज्ञापन
2018 तक होगा तैयार
विभाग का दावा है कि 5 करोड़ की पहली किस्त जल्द जारी हो जाएगी। निर्माण के लिए 36 माह की कार्य अवधि के लिहाज से कॉलेज वर्ष 2018 तक तैयार होगा।
उधर, हल्द्वानी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर में ही गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज बनेगा। यह वर्ष 2016 अंत तक स्टेडियम के अस्तित्व में आने के साथ तैयार होगा। शिक्षा सत्र 2017 से यहां प्रवेश भी शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन
इनका है कहना
हल्द्वानी से पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में खोलने की योजना थी। पिथौरागढ़ में बॉयज स्पोर्ट्स कालेज का काम जल्द शुरू हो रहा है।
-अजय अग्रवाल, उप निदेशक खेल