{"_id":"cb7b51a5b43a3e2f8841302d72d9e2d0","slug":"upcl-won-opening-match-of-ongc-challenge-cup-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरन की आतिशी पारी से यूपीसीएल की जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
किरन की आतिशी पारी से यूपीसीएल की जीत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजणानी देहरादून में ओएनजीसी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में किरन के आतिशी शतक की बदौलत यूपीसीएल ने 171 रन की बड़ी जीत के साथ आगाज किया। जबकि दूसरे मैच में सचिवालय ने 24 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
अंबेडकर ग्राउंड में पहला मैच डीजी हेल्थ और यूपीसीएल के बीच खेला गया। यूपीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। किरन ने 52 गेंद में 120 रन बनाए।
विज्ञापन
दीपक ने 40, हेमंत ने 34 रन का योगदान दिया। डीजी हेल्थ टीम के नीरज ने 3 विकेट लिए। जवाब में डीजी हेल्थ 13.2 ओवर में 47 रन पर सिमट गई। नीरज ने सबसे अधिक 15 रन बनाए। यूपीसीए के सुनील, गौरव, अक्षय, संजय ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
दूसरे मैच में सचिवालय का सामना विधानसभा से हुआ। सचिवालय ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए। भूपेंद्र जोशी ने 56, अमित घई ने 25, टीएच खान ने 32 रनों का योगदान दिया।
विधानसभा के केवलजीत ने 2 विकेट लिए। जवाब में विधानसभा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। बीएस नेगी ने 38, विशाल ने 31, कमलजीत ने 21 रन बनाए। सचिवालय के राकेश ने 3, गोविंद ने 2 विकेट लिए।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन अधिशासी निदेशक-प्रमुख कार्मिक संबंध प्रदीप सहारिया और महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रधान निगमित प्रशासन देशदीपक मिश्र ने किया। इस दौरान अजय रावत भी मौजूद थे।