{"_id":"53f9def61b1feb699263587198fe9e3d","slug":"unmukt-chand-is-a-big-fan-of-rohit-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के कायल हैं उन्मुक्त","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के कायल हैं उन्मुक्त
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल-8 की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी उन्मुक्त चंद अपने कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी के कायल हैं। उनकी मानें तो दो बार मुंबई को चैंपियन बना चुके रोहित में भारतीय टीम का अगला कप्तान बनने की पूरी खूबी मौजूद है।
विज्ञापन
गोल्ड कप खेलने पहुंचे पिथौरागढ़ के खड़कू भल्या गांव के मूल निवासी उन्मुक्त ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मैच के दौरान बातचीत में कहा कि पहली बार गोल्ड कप में खेल रहे हैं। यहां काफी अच्छा माहौल है। उन्मुक्त ने कहा कि मुंबई इंडियंस का माहौल शानदार है।
विज्ञापन
सभी सपोर्टिव हैं। सीनियर खिलाड़ी जूनियरों को हमेशा बताते रहते हैं। आईपीएल में लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस के चैंपियन बनने पर उन्मुक्त ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होते समय टीम में सभी नए खिलाड़ी थे। समन्वय भी नहीं बन सका था। एकजुट होने के बाद हमने मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
कप्तान रोहित शर्मा के बारे में उन्मुक्त ने कहा कि वह शांत मिजाज हैं। युवाओं को बहुत सपोर्ट करते हैं। दिल्ली रणजी कप्तान गौतम गंभीर के बारे में उन्मुक्त का कहना है कि वह अग्रेसिव हैं। अंतिम समय तक लड़कर जीतने की कोशिश करते हैं। दोनों के साथ मैदान पर खेलने का अनुभव अच्छा रहा है। गोल्ड कप के बाद उन्मुक्त का अपने पैतृक गांव जाने की भी योजना है।
उन्मुक्त के अर्द्धशतक से जीती दिल्ली
उत्तराखंड में पहली बार खेलने पहुंचे उन्मुक्त चंद ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलकर दिल्ली को 33वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप में शानदार आगाज दिलाया है। रविवार को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने अपने पहले लीग मैच में एलडीए लखनऊ को 8 विकेट से शिकस्त दी। बता दें कि उन्मुक्त पिथौरागढ़ के निवासी हैं और पहली बार गृह प्रदेश में खेले।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मैदान में टॉस जीतकर एलडीए लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 36.5 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। भवानी सिंह ने सबसे अधिक 70 रन बनाए। सात बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सके।
डीडीसीए के योगेश नागर व मनन शर्मा ने 3-3, उन्मुक्त चंद ने 1 विकेट लिया। डीडीसीए के सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद और मोहित शर्मा ने 13.5 ओवर में 102 रन की साझेदारी कर तेज शुरुआत दी।
इस स्कोर पर उन्मुक्त चंद 43 गेंद पर 13 चौकों व 1 छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 119 रन पर मोहित शर्मा भी 45 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ध्रुव ने नाबाद 32 और योगेश नागर ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को 28.1 ओवर में जीत दिला दी। लखनऊ के भवानी ने 2 विकेट लिए।