{"_id":"68ca247ef232d89a2aecde02cc6738da","slug":"unmukt-chand-in-uttarakhand-gold-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में पहली बार चलेगा उन्मुक्त का बल्ला","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड में पहली बार चलेगा उन्मुक्त का बल्ला
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 May 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलने वाले और आईपीएल 8 की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी उन्मुक्त चंद के बल्ले का जलवा उत्तराखंड में दिखाई देगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड मूल के उन्मुक्त अपने गृह प्रदेश में खेलने के काफी उत्सुक हैं। उन्मुक्त 33वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) की टीम से खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
आईपीएल-8 की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी उन्मुक्त चंद का जलवा रविवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड गुनियाल गांव में दिखाई देगा। सोमवार को रेंजर्स ग्राउंड में दिल्ली का मुकाबला होगा। दिल्ली की टीम से उन्मुक्त चंद के आने से आयोजकों में भी बहुत उत्साह है।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई खास बातचीत में पिथौरागढ़ के खड़कू भल्या गांव के मूल निवासी और दिल्ली के सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त ने कहा कि पहली बार वे गोल्ड कप में खेलने आ रहे हैं, इस टूर्नामेंट के बारे में उन्होंने बहुत सुना है। खासकर यह मेरे गृह प्रदेश में है, जहां मैं पहली बार खेलने उतरूंगा, इसलिए काफी उत्सुकता है।
क्वार्टर फाइनल में पहुंची चंडीगढ़ इलेवन
गुरकीरत मान की 56 गेंदों में खेली गई 115 रनों की आतिशी पारी की मदद से चंडीगढ़ इलेवन ने 33वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। चंडीगढ़ ने बीएसएनएल को 143 रनों से करारी शिकस्त दी।
रेंजर्स मैदान में चंडीगढ़ के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा और गुरकीरत मान ने रनों की बारिश करते हुए महज 11 ओवर में पहले विकेट लिए 109 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। जिसका फायदा उठाते हुए मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने भी रन बटोरे और टीम ने 38.3 ओवर में सभी विकेट गवांकर 394 रन बना डाले। कुलदीप हुड्डा ने 53, हिमांशु ने 49, लोकेश शर्मा ने 39, राजेश ने 36, परगट सिंह ने 32 रन बनाए।
बीएसएनएल के रोहित मिश्रा ने 4, एनएस नेगी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसएनएल को 31 रन पर पहला झटका लगा, जिसके बाद टीम संभल नहीं सकी और 32.1 ओवर में 251 रन पर सिमट गई। सुमित शर्मा ने 51, मोहनीश ने 42, अंकुर ने 29, एनएस नेगी ने 25 रन बनाए। चंडीगढ़ के राजेश शर्मा ने 3, बबलू कुमार व राजेश पाथा ने 2-2 विकेट लिए।