{"_id":"a2def6e9a0f829581e61db09ed66ba4d","slug":"unmukt-chand-and-pawan-suyal-will-play-in-gold-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घर' में खेलने को उत्सुक IPL-8 विजेता टीम के खिलाड़ी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
'घर' में खेलने को उत्सुक IPL-8 विजेता टीम के खिलाड़ी
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 May 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की जीत में अहम रोल अदा करने वाले उत्तराखंड मूल के उन्मुक्त चंद और पवन सुयाल पहली बार उत्तराखंड में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
33वां ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट इसका गवाह बनेगा। अपने गृह प्रदेश में खेलने के लिए दोनों क्रिकेटर भी उत्सुक हैं। दोनों खिलाड़ी गोल्ड कप में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के लिए खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
आईपीएल-8 की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी उन्मुक्त चंद और पवन सुयाल का जलवा अब रेंजर्स ग्राउंड में भी दिखाई देगा। खासकर अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद के आने की सूचना से आयोजक भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई खास बातचीत में पिथौरागढ़ के खड़कू भल्या गांव के मूल निवासी और दिल्ली के सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त ने कहा कि पहली बार वे गोल्ड कप में खेलने आ रहे हैं, इस टूर्नामेंट के बारे में उन्होंने बहुत सुना है।
खासकर यह मेरे गृह प्रदेश में है, जहां मैं पहली बार खेलने उतरूंगा, इसलिए काफी उत्सुकता है। वहीं जब उन्मुक्त को बताया गया कि इसी टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धौनी, विरेंद्र सहवाग आदि खिलाड़ी भी खेलकर इंडिया टीम में पहुंचे हैं, तो उन्मुक्त उम्मीद जताई कि देवभूमि का आशीर्वाद उनके लिए भी अच्छा होगा, बाकी वहां पहुंचने के बाद ही पता चल सकेगा।
दूसरी ओर पौड़ी के बीरोंखाल निवासी पवन सुयाल आईपीएल-8 की विजेता मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि अपने घर में खेलना कौन नहीं चाहता, इस बार मौका मिला है तो जरूर खेलेंगे।
गोल्ड कप में फिर दिखेंगे पवन नेगी
चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर पवन नेगी एक बार फिर गोल्ड कप में अपना जलवा दिखाएंगे। बीते सालों में एयर इंडिया के लिए खेल रहे नेगी के इस बार फिर पुरानी टीम से जुड़ने की संभावना है।
बता दें कि अल्मोड़ा के मूल निवासी पवन नेगी ने आईपीएल-8 में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 मैचों 6 विकेट लिए और 116 रन जुटाए। कई मैचों में टीम कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रैना और जडेजा से भी ऊपर पवन को खेलने भेजा था।