{"_id":"c05b33b13c704feb3edf56afb920c2b4","slug":"under-17-state-hockey-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 हॉकी में देहरादून ने झटका दोहरा खिताब","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंडर-17 हॉकी में देहरादून ने झटका दोहरा खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
ममता भट्ट के दनदनाते पांच गोलों की बदौलत देहरादून ने शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में बालिका अंडर-17 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में भी देहरादून ने खिताब जीता। वहीं अन्य वर्गों में पहले दिन चंपावत ने दोहरी जीत हासिल की।
विज्ञापन
टिहरी को 10-0 से हराया
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बुधवार को अंडर-17 बालिका वर्ग में देहरादून और टिहरी की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। देहरादून ने टिहरी को 10-0 से हराकर खिताब जीता। देहरादून की ममता भट्ट ने 5, मोहिनी ने 3 और निकिता ने 2 गोल दागे।
विज्ञापन
बालिका अंडर-14 वर्ग में देहरादून और पौड़ी की टीम फाइनल में पहुंची जिसमें देहरादून ने 5-0 से जीत हासिल की। देहरादून की सीता और आशु ने 2-2 गोल दागे। बालिका 19 वर्ग में चंपावत ने लीलावती के एकमात्र गोल से पौड़ी को 1-0 से हराकर अंक जुटाए।
विज्ञापन
अन्य वर्गो में हुए ये मुकाबले
बालक अंडर-19 वर्ग के लीग मैचों में चंपावत ने पौड़ी को 4-0 से हराया। चंपावत के नरेंद्र ने 2, विकास व ललित ने 1-1 गोल किया। अल्मोड़ा और चमोली के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग में देहरादून ने चंपावत को 2-1 से हराया।
देहरादून के दानिश ने 2 और चंपावत के सोनू ने 1 गोल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के निदेशक गढ़वाल रामकृष्ण उनियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली, जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, जिला खेल समन्वयक रवींद्र रावत आदि मौजूद थे।