फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   under 17 national vollyball chmapionship in dehradun

दून में वॉलीबाल का महासमरः 51 टीमें और 800 खिलाड़ी

Mon, 17 Nov 2014 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Nov 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
under 17 national vollyball chmapionship in dehradun

60वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 बालक-बालिका वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए द्रोण नगरी देहरादून पूरी तरह तैयार है। मंगलवार सुबह पवेलियन ग्राउंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में 27 राज्यों से बालक वर्ग की 27 और बालिका वर्ग की 24 टीमों के 800 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता लीग नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। 18 से 22 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में करीब 150 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए पवेलियन ग्राउंड में चार और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में दो कोर्ट तैयार किए गए हैं। सोमवार दोपहर शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल ने पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वागत गीत, नृत्य, परेड आदि की रिहर्सल भी देखी। सोमवार शाम तक मैदान तैयार करने का काम चलता रहा। मैदान निर्माण समिति के समन्वयक रविंद्र रावत ने बताया कि मैदान तैयार हैं और इसे ओस से बचाने की भी व्यवस्था है। बारिश की स्थिति में मैदान सिर्फ आधे घंटे में तैयार कर दिया जाएगा।

ये हैं टीमें

under 17 national vollyball chmapionship in dehradun

सोमवार को देशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र जांचने का दौर चलता रहा। सुबह से ही पवेलियन ग्राउंड स्थित जिला फुटबाल एसोसिएशन के भवन में एक-एक राज्य के अनुसार कागजों की जांच हुई। हालांकि, मेडिकल के नाम पर अधिकारी खानापूर्ति करते नजर आए।

टीमें
बालक-बालिका वर्ग : गुजरात, आंध्र प्रदेश, बिहार, सीबीएसई वेल्फेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,  झारखंड, कर्नाटक, केरल,  मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र मणिपुर, नवोदय विद्यालय समिति, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, विद्या भारती

बालक वर्ग :
ओडिसा, पांडिचेरी, आईपीएससी, लक्ष्यदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed