फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   under 16 football tournament

देहरादून और नैनीताल बने फुटबाल के सरताज

Sat, 13 Dec 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Dec 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
under 16 football tournament

राजीव गांधी खेल अभियान के तहत अंडर-16 बालक/बालिका राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को फुटबाल स्पर्धा हुई। पवेलियन ग्राउंड में खेले गए निर्णायक मुकाबलों में बालक वर्ग में देहरादून, जबकि बालिका वर्ग में नैनीताल ने खिताब हासिल किया।

विज्ञापन


फाइनल में देहरादून का मुकाबला उधम सिंह नगर से हुआ, जिसमें देहरादून को पेनल्टी शूट आउट के जरिए 4-2 से जीत हासिल हुई। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में नैनीताल की टीम ने पौड़ी को 1-0 से परास्त किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में तीसरे स्थान के लिए अल्मोड़ा की भिड़ंत पौड़ी से हुई। इसमें अल्मोड़ा ने 2-0 से जीत हासिल की। बालिका वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हरिद्वार ने टाइब्रेकर के सहारे बागेश्वर को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को शक्ति सिंह, अजय अग्रवाल उप निदेशक युवा कल्याण ने मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डीपी थापा, मदन नेगी, पुष्कर, आर राणा, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, बीएस रावत, नवोदित बधानी, मुकेश भट्ट, किशन डोभाल, अश्वनी भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed