{"_id":"7f61b4977c4bf3eb8919e7bda09aa134","slug":"under-16-cricket-saupins-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-16 क्रिकेटः सॉपिंस और बेपटिस्ट की टीमें जीतीं","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंडर-16 क्रिकेटः सॉपिंस और बेपटिस्ट की टीमें जीतीं
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस बावा मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों में सॉपिंस स्कूल और बेपटिस्ट की टीमों ने जीत दर्ज की। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के मुकाबले एलआईसी ग्राउंड 26 में खेले जा रहे हैं।
दिन में खेले गए पहले मुकाबले में सॉपिंस स्कूल की टीम ने शिवालिक स्कूल मोहाली की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। बीस-बीस ओवर के टूर्नामेंट में टॉस जीतकर शिवालिक स्कूल मोहाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही और पूरी टीम 18.3 ओवर में 69 के स्कोर पर सिमट गई। जसकीरत सबसे अधिक 22 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। गेंदबाजी में हार्दिक और प्रभजीत ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
उधर, रनों का पीछा करने उतरी सॉपिंस स्कूल की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 70 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाज स्वप्निल ने 51 और पृथ्वी ने 15 नाबाद रन बनाए।
दिन में खेले गए दूसरे मुकाबले में बेपटिस्ट स्कूल की टीम ने अजीत कर्म सिंह स्कूल की टीम को 10 विकेट से शिकस्त दी। पहले खेलते हुए अजीत कर्र्म सिंह स्कूल की टीम ने 69 रन बनाए।
अभिषेक ने सबसे अधिक 19 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष, ऋतिक, मनु ने दो-दो विकेट चटकाए। उधर रनों का पीछा करने उतरी बेपटिस्ट टीम ने बिना कोई विकेट खोए 8.4 ओवर में 71 रन बनाकर मैच को जीत लिया। करमवीर 30 रन और निखिल ने 28 रनों की नाबाद पारियां खेली।