{"_id":"b3061442eefefa97b1b16a04c4191035","slug":"under-14-hockey-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज और पिथौरागढ़ में खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज और पिथौरागढ़ में खिताबी भिड़ंत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता के खिताब के लिए बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स कॉलेज और पिथौरागढ़ के बीच भिड़ंत होगी। बुधवार को पिथौरागढ़ ने मेजबान देहरादून और स्पोर्ट्स कॉलेज ने अल्मोड़ा को शिकस्त दी।
विज्ञापन
खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में वेल्हम गर्ल्स स्कूल के हॉकी मैदान में बुधवार को पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। तीसरे मिनट में ही राजीव के गोल से स्पोर्ट्स कालेज ने 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
पांचवें मिनट में विमल ने गोल कर कॉलेज का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 36वें मिनट में सूरज, 45वें मिनट में विनीत और 68वें मिनट में विमल ने गोल कर स्पोर्ट्स कॉलेज को 5-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ने दून को हराया
दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून का मुकाबला पिथौरागढ़ से हुआ। दूसरे मिनट में करन के गोल से पिथौरागढ़ ने 1-0 की बढ़त बना ली। पहले हाफ में पिथौरागढ़ एक गोल से आगे रहा।
पिथौरागढ़ के भुवन ने 42वें और अनिल ने 58वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। निर्धारित समय तक देहरादून कोई गोल नहीं कर सकी।