फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   monthly tennis tournament

टेनिस टूर्नार्मेंट में हुनर दिखाएंगे जूनियर खिलाड़ी

Sun, 10 Nov 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 10 Nov 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
monthly tennis tournament
सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में मानव मंगल स्कूल और आइडियल टेनिस अकादमी की ओर से मासिक लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


9 से11 नवंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में सिंगल कैटेगरी में अंडर-12 और 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को पहले राउंड में लड़कों के अंडर-12 आयु वर्ग में उदयवीर सिंह ने तनिष्क सिंह को 5-0, अनुभव सिंह ने अभिजीत सिंह को 5-1, सिद्धांत चुंघ ने द्युमत सचदेवा को 5-2, दिव्य शर्मा ने कुणाल सबरवाल को 5-1, दिलबर सिंह ने ध्रुव अग्रवाल को 5-0 से हराया।

वहीं, राघव सिंह ने रोहित अरोड़ा को 5-3, करणवीर ने सौर्य को 5-0, कवन देव ने अभय डोगरा को 5-0, तुषार कुमार ने अमित गुप्ता को 5-1 से हराया।

इसके अलावा निशांक ठाकुर और हर्ष का मुकाबला टाई रहा तो यजूर बंसल ने आर्यन चतवाल को 5-0, धनंजय सिंह ने रुपिन वत्स को 5-0 से हराया। वहीं, श्रेय वीर और शौर्य का मैच टाई रहा।
विज्ञापन


आर्यन मान ने युवराज सिंह को 5-1, प्रणव चोपड़ा ने अंहद चावला को 5-0 से हराया।

दूसरे राउंड में लड़कों के अंडर-12 आयु वर्ग में उदयवीर सिंह ने अनुभव सिंह को 5-1, सिद्धांत चुंग ने दिव्या शर्मा को 5-0, दिलबर सिंह ने सार्थक गुप्ता को 5-0, राघव सिंह ने करणवीर को 5-3, कवन देव ने तुषार कुमार को 5-1, युवराज बंसल ने निशांक ठाकुर को 5-2, धनंजय सिंह ने श्रेय वीर को 5-0, प्रणव चोपड़ा ने आर्यन मान को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल राउंड अंडर-12 आयु वर्ग (लड़कों में) उदयवीर सिंह ने सिद्धांत चुंग को 6-1, राघव सिंह ने दिलबार को 6-4, कवन देव सिंह ने युवराज बंसल को (6-5), प्रणव चोपड़ा ने धनंजय सिंह को 6-4 से हराया।

रविवार को सुबह आठ बजे अंडर-12 आयु वर्ग (लड़कियों) और अंडर-14 आयु वर्ग (लड़कों) का टूर्नामेंट खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed