फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two new sports college in uttarakhand.

उत्तराखंड को दो नए स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात

Mon, 10 Nov 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Nov 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
two new sports college in uttarakhand.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरती उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के साथ ही नए खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल विभाग राज्य में दो नए स्पोर्ट्स कॉलेज खोलेगा। खेल हॉस्टल भी खोले जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस पर सीएम हरीश रावत और खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने यह घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित होंगे कॉलेज
रविवार को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल मेले के दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि एक स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ और दूसरा हल्द्वानी में खोला जाएगा। दोनों स्पोर्ट्स कॉलेज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बताया कि पिथौरागढ़ में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए भूमि चयनित हो चुकी है, जल्द निर्माण शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि पौड़ी के रांसी में गर्ल्स एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इनके अलावा कहा कि प्रदेश में स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री की सुबह की गई इन घोषणाओं पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोपहर में खेल पुरस्कार समारोह के दौरान मुहर लगायी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो नए स्पोर्ट्स कॉलेज की घोषणा हो गई है। इससे खेल और खिलाड़ियों का विकास होगा।

पेंशन योजना प्रोत्साहन नीति के भरोसे
गत वर्ष नवंबर में 40 की उम्र पार कर चुके प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए घोषित पेंशन योजना अब तक शुरू न होने पर खेल मंत्री का कहना है कि इसे खेल प्रोत्साहन नीति में रखा गया है। नीति जल्द कैबिनेट में रखी जाएगी। वहां निर्णय के बाद जल्द योजना शुरू होगी।

एकता को भी मिलेगा सम्मान
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खेल मेले के दौरान प्रदेश की वर्तमान महिला खिलाड़ियों वंदना कटारिया और एकता बिष्ट को उत्तराखंड का गौरव बताया। एक सवाल के जवाब पर खेल मंत्री ने कहा कि एकता को भी जल्द सम्मान मिलेगा।

परेड ग्राउंड में करें खिलाड़ियों का सम्मान

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान सीएम आवास के बजाय परेड ग्राउंड में करने की जरूरत जताई।


कहा कि खिलाड़ियों के दम पर हम गौरव महसूस करते हैं, तो क्या उन्हें समारोह में सम्मानित नहीं कर सकते? सीएम ने कहा कि परेड ग्राउंड में खिलाड़ियों के सम्मान के लिए भव्य समारोह होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed