{"_id":"03930ed46c3e176cfecd415813a3acdf","slug":"two-day-cga-junior-golf-championships-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक, कैयनात, करनदीप, आदिल, वसुंधरा बने चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मयंक, कैयनात, करनदीप, आदिल, वसुंधरा बने चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दो दिवसीय सीजीए जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को अंत में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गोल्फ क्लब चंडीगढ़ में खेली गई प्रतियोगिता की ‘ए’ कैटेगिरी में पुरुषों में मयंक ठाकुर पहले, मनिकीरत सिंह दूसरे, जयवीर संधू तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं लड़कियों के वर्ग में कैयनात सिंह विजेता रहीं। ‘बी’ कैटेगिरी में करनदीप कोच्चर पहले, दिग्विजय सिंह दूसरे और विश्वप्रताप तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं ‘सी’ कैटेगिरी में आदिल बेदी पहले, सिमरनजीत दूसरे, हरमबीर बाजवा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों वसुंधरा थियारा पहले और आन्या बिंद्रा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान जीएस संधू ने ट्राफी भेंट की।