फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity_karandeep_golf_junior championship

ऑल इंडिया जूनियर गोल्फ में चमका ट्राइसिटी का चैम्प

Tue, 26 Nov 2013 09:38 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
Tricity_karandeep_golf_junior championship
पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ एवं कंट्री क्लब में खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ के करनदीप कोच्चर बी कैटेगिरी में आल इंडिया जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में विनर बने।
विज्ञापन


चार दिवसीय टूर्नामेंट के आखिरी दिन पीछे चल रहे करनदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किया। चार दिवसीय टूर्नामेंट में करनदीप ने 6,4,4,2 के साथ कुल 16 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के बाद करनदीप को एशिया पैसिफिक गोल्फ टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व करने का मौका मिला है। यह टूर्नामेंट कोलकाता में 5-8 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनदीप 26-29 नवंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के ग्रीन्स गोल्फ क्लब में होने वाले एलबेट्रोरोस इंटरनेशनल जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले रहे हैं। करनदीप सेंट जोंस में नौवीं कक्षा के छात्र हैं।

नंबर 2 रैंक पर पहुंचे:
श्हर के इस युवा होनहार गोल्फर ने 15 अक्तूबर को आर्मी गोल्फ कोर्स, दिल्ली में आयोजित नार्थ इंडिया जूनियर्स में बी कैटेगिरी में ट्राफी जीती थी। अक्तूबर में ही राजस्थान में खेले गए जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में करनदीप दूसरे स्थान पर रहे।


इस तरह इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) में करनदीप की बी कैटेगिरी रैकिंग नंबर-2 हो गई है। करनदीप कोच्चर चंडीगढ़ गोल्फ रेंज (सीजीए) में कोच जैसी ग्रेवाल के पास कोचिंग लेता हैं।

उपलब्धियां
- 2011 में यूएसए में आयोजित कोस्टल गोल्फ टूर्नामेंट में विजेता रहे
- 2011 में थाईलैंड में खेले गए एशिया पैसिफिक गोल्फ टूर्नामेंट में चौथा स्थान
- 2012 में बर्मा में एशिया पैसिफिक गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरा स्थान पाया
-2013 में भारत में एशिया पैसिफिक गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरा स्थान पाया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed