{"_id":"409970ff2bd265bb147ff1b89c80be94","slug":"trial-cricket-school-crickter-delhi-cricket-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल में दिखाई क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ट्रायल में दिखाई क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 09 Dec 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली क्रिकेट क्लब की ओर से सेक्टर 21 स्थित दून पब्लिक स्कूल की श्री श्री एकेडेमी में उत्तरी भारत के लिये ऑल इंडिया अंडर -16 ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कोच अरुण कुमार कनौजिया, अजय भारद्वाज, कमल गोयल और जसबीर सिंह की देखरेख में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें खिलाडियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनके प्रदर्शन को परखा गया।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें न केवल ट्राईसिटी के उभरते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, बल्कि धर्मशाला, अमृतसर व अंबाला के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
ट्रायल में 40 संभावित खिलाड़ियों का चयन कर दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। उनका एक और ट्रायल लेने के बाद 22 खिलाड़ियों का चयन कर घरेलू लीग खिलवाने के लिये उनसे अनुबंध किया जायेगा।