{"_id":"398351fe9f70b2ae826285d4d633b513","slug":"transplant-games-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसप्लांट मरीजों ने जीते मेडल, ऋषि कपूर हैरान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ट्रांसप्लांट मरीजों ने जीते मेडल, ऋषि कपूर हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में रविवार को ट्रांसप्लांट गेम्स 2014 आयोजित किए गए। करीब 300 मरीजों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गेम्स का मकसद लोगों को बताना था कि ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज व डोनर नार्मल लाइफ जी सकते हैं। उन्हें किसी तरह का कोई खतरा नहीं रहता। गेम्स में क्रिकेट, वॉकिंग, 100 मीटर रेस, बैडमिंटन, कैरम, चार सौ मीटर रिले रेस आयोजित की गई। सबसे ज्यादा रोचक पीजीआई व फोर्टिस टीम के बीच क्रिकेट मैच रहा।
फोर्टिस की टीम ने पीजीआई को इसमें हराया। इसके अलावा अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने जमकर उत्साह दिखाया। 12 विभिन्न कैटेगिरी में 50 मेडल बांटे गए।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एक्टर ऋषि कपूर ने किया। इस दौरान उन्होंने डोनर का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भी अपना शरीर दान करने के लिए हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
इस दौरान कपूर ने डोनर और ट्रांसप्लांट मरीजों से विस्तार से बातचीत की। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पीजीआई के डायेक्टर प्रोफेसर वाइके चावला ने किया।
इस मौके पर पीजीआई के डाक्टरों के अलावा कई निजी हास्पिटल के डॉक्टर भी पहुंचे थे। इस मौके पर एक ट्रांसप्लांट स्पोर्ट्स पर्सन ने बताया कि उसने सिडनी में आयोजित गेम्स में मेडल जीते थे।
विज्ञापन