{"_id":"ec9e73b5184c2495bca60047d137b015","slug":"trails-for-cricket-camp-by-bishan-singh-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट कैम्प में शामिल होना है तो यहां ट्रायल दें","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
क्रिकेट कैम्प में शामिल होना है तो यहां ट्रायल दें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 May 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से युवा क्रिकेटरों को तराशने के उद्देश्य से बिशन सिंह बेदी कोचिंग ट्रस्ट और युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से ट्रायल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रायल 28 मई को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 में सुबह 7:30 बजे लिए जाएंगे। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना जाएगा। कैंप हिमाचल प्रदेश में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कैंप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यूके ले जाया जाएगा। वहां उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रायल में अंडर-14 और 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान खुद बिशन सिंह बेदी मौजूद रहेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एक हजार की एंट्री फीस रखी गई है।