फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tigers rolling a giant ball is kicked

रोलिंग टाइगर्स के धुरंधरों ने चैंपियनशिप में मारी बाजी

Mon, 18 Nov 2013 10:30 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 18 Nov 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
Tigers rolling a giant ball is kicked
19वीं जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के 27 चैंपियन ट्रॉफी में से 23 पर रोलिंग टाइगर्स के धुरंधरों ने कब्जा किया। सेक्टर 16 स्थित ब्ल्यू बर्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन रविवार को हो गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के चेयरमैन केपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसमें जिले के लगभग 250 स्केर्ट्स ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


इस मौके पर 22-24 दिसंबर तक रोहतक में होने वाले स्टेट चैंपियनशिप के लिए विभिन्न आयु वर्ग के 35 खिलाड़ियों का चयन भी किया गया है।

चैंपियशिप के परिणाम
क्वाड अंडर 4 आयु वर्ग के लड़कों में, गोपेश, लड़कियों में, बानी, क्वाड अंडर 6 आयु वर्ग के लड़कों में, चिनमय कंसल, और लड़कियों में गरिमा, इनलाइन अंडर 6 आयु वर्ग के लड़कों में सक्षम और लड़कियों में मारवी मलिक, क्वाड अंडर 8 आयु वर्ग के लड़कों में नितांश सिंगला और लड़कियों में, आरुषि सूरी, इनलाइन अंडर 8 आयु वर्ग लड़कों में सिद्ध गर्ग और लड़कियों में तमन्ना, क्वाड अंडर 10 आयु वर्ग के लड़कों में आदित्य डबास और लड़कियों में तरन्नुम भंडारी एवं साक्षी, इनलाइन अंडर 10 आयु वर्ग लड़कों में अन्नया प्रभाकर और लड़कियों में, हर्षिता पाल, क्वाड अंडर 12 आयु वर्ग लड़कों में, आर्यन पाल सिंह और लड़कियों में, अंक्षिता, इनलाइन अंडर 12 आयु वर्ग के लड़कों में, अर्श मेहतानी और लड़कियों में, छाया, क्वाड अंडर 14 आयु वर्ग के लड़कों में, मुकुल कुमार और लड़कियों में, करण, इनलाइन अंडर 14 आयु वर्ग के लड़कों में रितिन सिंगला, क्वाड अंडर 16 आयु वर्ग लड़कों मेें अजय, सिद्धार्थ जैन, एवं लड़कियों में आकृति, इनलाइन अंडर 16 आयु वर्ग लड़कों में, अंजू सूद, क्वाड अंडर 16 आयु वर्ग के लड़कों में, कुनाल बंसल के विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed