{"_id":"0d37dfb9c4bbbd5dd860febcf2f52d98","slug":"three-tennis-player-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
तीन भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सेमीफाइनल में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
तीन भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी आईटीएफ ग्रेड 3 जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन
चैंपियनशिप सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में खेली जा रही हैं। इसमें भारत सहित विदेशी खिलाड़ी शिरक त कर रहे हैं। वीरवार को लड़कियों के सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रांज्ला ने ताईपे की इन शू लिंग को 6-0,6-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची।
अन्य मुकाबलों में 6 वीरयता प्राप्त वसंती शिदें ने थाईलैंड की 4 वरीयता प्राप्त पलोर्बुग को 6-4,2-6,7-6 से शिकस्त दी।
वहीं 8 वीं वरीयता प्राप्त करमन कौर ने वंशिका को 6-3,6-3 से हरा दिया।
थाईलैंड की 7 वरीयता प्राप्त भुनवाई थमचाईवत भारत की ध्रुती वेनुगोपालरॉव को 6-2,6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
लड़कों के वर्ग में भारत की चुनौती क्वार्टर फाइनल में ही ख्रत्म हो गई। भारत के गर्वित बतरा थाईलैंड के टैराडॉन से 6-2,7-5 से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।
विज्ञापन
लींग यू ने यूएसएस के समीर कुमार को 1-6,6-2,6-4 से, एक्सएंडर ने जस्टिन रोबोर्ट्स को 6-2,6-2 से, वी डी ली ने जय कलार्क को 6-2,6-4 से हरा दिया।