{"_id":"c4a2173c8831d02f73456815da6c3432","slug":"three-medals-won-by-disabled-in-national-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल गेम्स में इस विकलांग ने जीते तीन मेडल","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
नेशनल गेम्स में इस विकलांग ने जीते तीन मेडल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी मेहनत के आगे विकलांगता भी नहीं टिकती। यह बात अबोहर निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव पर सटीक बैठती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ट्रेनिंग लेकर उन्होंने नेशनल व्हील चेयर बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो गोल्ड और एक ब्रोंज मेडल जीते हैं। यह चैंपियनशिप 22-22 दिसंबर के बीच मुंबई के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई थी।
इसमें सिंग्लस में संजीव ने महाराष्ट्र के हरीश को 21-12, 21-15 से हराकर गोल्ड जीता।
मिक्स डबल्स में संजीव ने महाराष्ट्र की कार्तिक के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए बुलबुल और नरेश की जोड़ी को 21-16, 21-12 से हराकर गोल्ड जीता। मेंस डबल्स में भी संजीव ने ब्रोंज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने देश ही नहीं विदेशों में भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। संजीव जब दस साल के थे, तभी बुखार की वजह से दायां पांव खराब हो गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद संजीव ने हार नहीं मानी और बैडमिंटन खेलने लगे। शुरू में स्टेट लेवल और फिर नेशनल लेवल पर छह गोल्ड मेडल जीते।
पीयू में ली ट्रेनिंग
संजीव ने 2008 से पंजाब यूनिवर्सिटी के पीयू जिम्नेजियम हॉल में सुरेंद्र महाजन से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ली थी। यहीं पर की गई कड़ी ट्रेनिंग ही संजीव के काम आई।
उपलब्धियां
2009: भारत में वर्ल्ड बैडमिंटन पैरा गेम्स में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल
2010: इस्राइल में वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल
2012: फ्रांस में वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंगल्स में ब्रोंज मेडल
2013: जर्मनी में वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल