{"_id":"0387f9edb0b90622298566d60088b0e0","slug":"there-is-also-a-jr-milkha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने शहर में भी तैयार हो रहा ‘जूनियर मिल्खा’","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अपने शहर में भी तैयार हो रहा ‘जूनियर मिल्खा’
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 06 Jan 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंचकूला में भी ‘जूनियर मिल्खा’ तैयार हो रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि उड़नसिख मिल्खा सिंह दौड़ में माहिर थे, लेकिन आर्यन पाल सिंह घुम्मन स्केटिंग में माहिर है। तभी तो उसे ‘जूनियर मिल्खा’ के नाम से पुकारा जाने लगा है।
आर्यन पिछले चार साल से लगातार स्टेट गेम्स की चैंपियन ट्राफी पर कब्जा करता आया है और 16-20 दिसंबर तक मुंबई में हुई रोलर स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप में भी ट्राफी जीत चुका है।
इस उपलब्धि के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से उसे चार लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आठ साल के खेल कैरियर में आर्यन पाल सिंह घुम्मन ने 118 मेडल जीते।
इनमें स्टेट और नेशनल मिलाकर कुल 75 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्राउंज मेडल शामिल हैं।
सेक्टर 20 में रहने वाला 12 वर्षीय आर्यन पाल सिंह घुम्मन सेंट जेवियर्स स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है। अब उसकी की नजर स्कूल नेशनल गेम्स में दोबारा इतिहास रचने पर है।
विज्ञापन
8-11 जनवरी 2014 को मुंबई में होने वाले स्कूल नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए वह रोजाना अपने कोच चंदर सिंगला की देखरेख में सुबह 4 से 7 बजे तक रोजाना 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऑन रोड प्रैक्टिस करता है।
मां का सपना, बेटा खेले इंटरनेशनल गेम्स
बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके परिजनों का भी बहुत बड़ा योगदान है। घुम्मन की मां बलविंदर कौर ने बताया कि उन्हें अपने बेटे के शेड्यूल के हिसाब से ही सोना और जागना पड़ता है।
वह चार साल की उम्र से ही स्केटिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। आर्यन जब ऑन रोड स्केटिंग करता है तो इसकी स्पीड देखकर लोग उसे जूनियर मिल्खा के नाम से पुकारते हैं तो दिल को बहुत सुकून मिलता है।
अब उसे इंटरनेशनल स्तर पर इंडिया को रिप्रेजेंट करते देखना चाहती हूं।
खास उपलब्धियों पर एक नजर
- 16-20 दिसंबर 2013 मुंबई में आयोजित नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड के साथ चैंपियन ट्राफी।
-24 से 27वीं सुशील कुमार मेमोरियल हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लगातार चार बार गोल्ड।
- सिर्फ 10 साल की उम्र में ही मेन ओपन कैटेगरी में 8-9 नवंबर 2012 में आयोजित 26वीं हरियाणा ओलंपिक रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल।
-2011-2012 स्कूल नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक ब्राउंज मेडल।