फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the great khali wrestling mega show in uttarakhand.

आखिर क्यों? द ग्रेट खली के रेसलिंग शो के लिए हो रहे टोटके

Sun, 21 Feb 2016 04:17 PM IST
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 21 Feb 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
the great khali wrestling mega show in uttarakhand.

एक ओर किसान बारिश न होने से परेशान और इंतजार में हैं, वहीं खली की टीम इस जुगत में है कि बारिश न हो।

विज्ञापन


‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज के 24 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले मेगा शो पर मौसम की मार न पड़ जाए, इसके लिए आयोजक मौसम विभाग से पल-पल की अपडेट और आंकड़े जुटाने के साथ ही टोटके से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

बारिश न हो इसके लिए आयोजकों ने अब उल्टा तवा रखने से लेकर उल्टी कैंची टांगने तक का टोटका अपनाने की भी तैयारी कर ली है। हालांकि मौसम विभाग ने 24 और 28 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


24 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले खली मेगा शो के लिए आयोजकों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है, लेकिन शनिवार को हुई बारिश ने आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें भी खींच दी हैं। दरअसल, हल्द्वानी और देहरादून दोनों ही जगह ओपन स्टेडियम में यह प्रोग्राम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इवेंट कंपनी ने रंग-बिरंगी लाइटों और आतिशबाजी की भी व्यवस्था कर रखी है, ऐसे में यदि 24 फरवरी को बारिश होती है तो दर्शक आतिशबाजी और रंग बिरंगी लाइट में रेसलिंग का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। ऐसे में आयोजक नहीं चाहते कि मौसम शो में किसी भी तरह का विलेन बने।

उल्टा तवा और उल्टी कैंची तक सारे टोटके

the great khali wrestling mega show in uttarakhand.

आयोजकों का कहना है कि हम आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम ओपन में हो रहा है, इस दिन बारिश न हो इसके लिए हर कोई टोटका अपना रहे हैं। उल्टा तवा और उल्टी कैंची तक सबकुछ हम कर रहे हैं। आईबीएस कंपनी के निखिल ने बताया कि हम लोग मौसम विभाग से पल-पल के आंकड़े जुटा रहे हैं।

अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, 23 फरवरी तक मौसम कुछ खराब रह सकता है, लेकिन 24 फरवरी और 28 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि 24 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दोपहर और शाम को मौसम साफ हो जाएगा। उम्मीद करते हैं कि बारिश किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं करेगा।

इवेंट कंपनी के सौरभ का कहना है कि यदि 24 फरवरी को बारिश होती है तो भी शो का आयोजन होगा। हालांकि ऐसी स्थिति में दर्शक रंग-बिरंगी लाइटें और आतिशबाजी का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे।

सीएम फॉर यूथ के 550 वालेंटियर होंगे स्टेडियम में
खली मेगा शो के लिए शुक्रवार को हल्द्वानी में सीएम फार यूथ की बैठक हुई। नवाबी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक को ऑडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीएम ने संबोधित करना था, लेकिन बाद में सीएम फार यूथ के अध्यक्ष हरपाल सिंह रावत ने संबोधित किया।

बैठक में तय हुआ कि हल्द्वानी में होने वाले खली मेगा शो में सीएम फॉर यूथ के 550 वालेंटियर मैदान में तैनात रहेंगे। जो सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे। सीएम फार यूथ की हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डसीला ने बताया कि यदि मैदान में किसी को कोई दिक्कत होती है तो वालेंटियर उनकी मदद करेंगे। इस मौके पर संरक्षक राजेश बिष्ट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed