{"_id":"7360de00ad35416ff3ec4d630e558730","slug":"tennis-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में दुनिया भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
दून में दुनिया भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
शांति टेनिस अकादमी देहरादून में 28 मार्च से दुनिया भर के टेनिस खिलाड़ियों के खेल का जलवा दिखाई देगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट की विजेता खिलाड़ी को 10 हजार यूएस डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। टूर्नामेंट में देहरादून की खिलाड़ी सांची बेलवाल को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है।
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में 28 मार्च से आईटीएफ-महिला टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके भगत ने बताया कि शांति टेनिस अकादमी में छठी बार टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, ताईपे, इंडोनेशिया, थाईलैंड, इजराइल, सिंगापुर, यूएसए आदि देशों की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। वहीं प्रार्थना थोमबरे, ऋषिका सुकारा, निशि चिलुमूला, भुवना कालवा, वैष्णवी, श्वेता राणा, प्रेरणा भांबरी, स्नेहा देवी रेड्डी, वनीय दंगवाल आदि भारतीय खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में 28-29 को क्वालीफाइंग राउंड खेले जाएंगे और 30 मार्च से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरू होंगे। इसमें 32 खिलाड़ियों का एकल मेन ड्रॉ बनेगा, जिसमें 20 खिलाड़ियों को रैंकिंग के आधार पर सीधे एंट्री मिलती है।
4 खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड एंट्री और 8 खिलाड़ियों को क्वालीफाइंग राउंड से प्रवेश मिलेगा। वहीं युगल वर्ग में 16 टीमों का ड्रॉ बनेगा।
टूर्नामेंट में ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट में अंपायरिंग का दायित्व निभा चुके अंतरराष्ट्रीय अंपायर शीतल अय्यर मुख्य रेफरी हैं। इस दौरान अशोक कुमार, वरुण वालिया, वीएस चौहान, प्रदीप वालिया, हरीश मोहन बंगारी, अरुण सक्सेना, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।