फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tennis tournament

ऑल इंडिया सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबले शुरू

Tue, 17 Jun 2014 03:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Jun 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
tennis tournament

ऑल इंडिया सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में उत्तराखंड के द्रोण वालिया जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन


वहीं पहले दिन दिल्ली और हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया।

कुछ ऐसे रहे मैच
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-14 बालक एकल वर्ग में उत्तराखंड के द्रोण वालिया ने पंजाब के सवनीत सिंह बाजवा को 4-1, 4-1, दिल्ली के सौरव कलकल ने विपुल मेहता को 4-2, 4-1, देवाशीष सिंह ने समित केसरी को 5-4, 4-2, संकेत तोमर ने उत्तर प्रदेश के ईशान अनिरुद्घ को 4-1, 3-5, 10-8, दिपिन ने रूद्र कपूर को 4-0, 5-3 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

तमिलनाडु के वरुण वाइको ने दिल्ली के विक्रमजीत सिंह को 4-0, 3-5, 10-3, चंडीगढ़ के केल्विन गोलमई ने हरियाणा के भावेश अग्रवाल को 4-0, 4-0, अनमोल रतन ने पंजाब के श्रुत नरगेटा को 4-2, 4-0, सहिष्णु ने कर्नाटक के अरविंद को 4-1, 4-1, उत्तर प्रदेश के आशुतोष ने गुजरात के कैवल्य को 4-2, 4-2, गुजरात के केविन ने दिल्ली के शौर्य को 4-2, 1-4, 10-6, मेघ पटेल ने हरियाणा के कण्व कश्यप को 4-0, 4-2,कर्नाटक के त्रिभुवन रेड्डी ने चंडीगढ़ के नीरज को 5-4, 1-4, 10-5, आंध्र प्रदेश के निकित ने दिल्ली ने नमन को 4-0, 4-0, हरियाणा के अभिमन्यु ने आकाश को 4-2, 4-1, हिमांशु ने दिल्ली के मनन को 5-4, 4-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में हरियाणा की सागरिका ने चंडीगढ़ की प्रिंकल को 4-0, 4-0, दिल्ली की नंदिता ने उत्तराखंड की कुहू को 4-0, 4-5, 10-6, महाराष्ट्र की रतुजा ने उत्तर प्रदेश की वंशिका को 4-2, 4-1, पंजाब की साराह ने ओडिशा की अनाम को 4-0, 4-0 से हराया प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed