फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tennis Player Saman Singh about Sarita Devi Incident in Incheon

सरिता देवी के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण: सनम

Sun, 05 Oct 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Oct 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
Tennis Player Saman Singh about Sarita Devi Incident in Incheon

भारतीय टेनिस स्टार सनम सिंह एशियाई खेलों में भारतीय मुक्केबाज सरिता देवी के मामले की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन


एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने से चूकने पर भारतीय टेनिस स्टार सनम सिंह को मलाल है, लेकिन खुशी भी जताई है कि भारतीय टीम शीर्ष खिलाड़ि की गैर मौजूदगी में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही।

इंचियोन में हुए एशियाई खेलों के डब्लस में सिल्वर मेडल जीतने वाले सनम ने शनिवार को यहां सेक्टर 8 मे एक नॉवेल की साइनिंग सेरेमनी में पहुंचे।

उनके साथ पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद भी मौजूद रहे। ‘दूबे जी बाउंसेस बैक’ नामक नॉवेल आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे ने लिखा है।

बातचीत में सनम सिंह ने बताया कि  पिछले एशियन गेम्स में चीन में हमने उनको उनके देश में हराकर स्वर्ण पदक जीता था। जबकि इस बार कोरिया के साथ हुए फाइनल में हम एक दो अंक से पीछे रह गए।
विज्ञापन


शहर के इस 26 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी का कहना है कि फाइनल में स्वर्ण पदक से चूकने पर उन्हें तब काफी निराशा हुई थी, लेकिन अब वह सामान्य हो चुके हैं।

सनम की माने तो हमें स्वर्ण जीतना चाहिए था, हालांकि साथ ही इन्होंने कहा कि सोमदेव देवबर्मन सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी के बाद भी भारतीय टेनिस दल का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेनिस लीग को लेकर उत्साहित
आगामी दिनों में देश में शुरू होने वाली टेनिस लीग को लेकर सनम सिंह अभी से काफी उत्साहित दिखाई दिए। इनके अनुसार इस लीग में रोजर फेडरर के साथ टेनिस जगत के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


इनके साथ खेलते हुए भारतीय खिलाड़ियों के खेल में भी काफी सुधार होगा। सनम सिंह ने बताया कि वह टेनिस लीग में दिल्ली की टीम से खेल रहे है। हालांकि इन्होंने लीग में खेल रही चंडीगढ़ टीम को भी बेहतर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed