फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tenis_manav mangal_tenis player_open tournament

टेनिस टूर्नामेंटः मानव मंगल की दीपाली को दो मेडल

Mon, 02 Dec 2013 02:37 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Dec 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
tenis_manav mangal_tenis player_open tournament
सतलुज पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 12वीं सतलुज ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-10 से अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अंडर-19 और अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में मानव मंगल की दीपाली ने दो वर्गों में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अलग पहचान बनाई। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में जिमखाना क्लब के आयुष ग्रोवर ने विजेता का खिताब हासिल किया।


समापन समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल कृत सेराय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। दो दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान पंचकूला और आसपास के विभिन्न स्कूलों व क्लबों के 80 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन


मुकाबलों के परिणाम

-अंडर-17 ब्वॉयज कैटेगरी में जिमखाना क्लब के आयुष ग्रोवर विजेता, आर्मी पब्लिक स्कूल के अतुल शर्मा रनर अप।

- अंडर-14 ब्वॉयज में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16 के प्रवीण कुमार ने सतलुज पब्लिक स्कूल के सौरभ यादव को पराजित किया।

- अंडर-12 ब्वॉयज में चमन लाल डीएवी के विक्रमादित्य ने पुनीत धीमान को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।

- अंडर-10 ब्वॉयज में द गुरुकुल स्कूल के रित्विक नरूला ने सतलुज पब्लिक स्कूल के करणपाल सिंह को पराजित किया।

- अंडर-19 गर्ल्स में मानव मंगल स्कूल की दीपाली शर्मा ने सतलुज पब्लिक स्कूल को हनी पटेल को पराजित किया।

- अंडर-14 गर्ल्स में मानव मंगल स्कूल की दीपाली ने हॉलमार्क की सान्या को पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed