{"_id":"b7d4b5454a9989cfb7e56cda9dffa69e","slug":"teams-won-in-dpl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल ने वैली ब्वॉयज को धो डाला","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
यूपीसीएल ने वैली ब्वॉयज को धो डाला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून प्रीमियर लीग में दून स्ट्राइकर, रियल होस्ट, अलफतेह और यूपीसीएल ने स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन
देव कुमार ने बनाए सबसे ज्यादा रन
तनुष क्रिकेट एकेडमी मैदान में यूपीसीएल का सामना वैली ब्वॉयज से हुआ। वैली ब्वॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रन बनाए। देव कुमार ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। अनीत कुमार ने 12 रन बनाए।
जबकि 16 रन अतिरिक्त बने। यूपीसीएल के गौरव ने 3, संजय व दीपक ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में यूपीसीएल ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिनव ने 25, दीपक ने 19 रन बनाए। 20 रन अतिरिक्त बने। वैली ब्वॉयज के वैभव ने 2, अनीत ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
दून ग्लोबल में पहला मैच अलफतेह और नेवर माइंड के बीच हुआ। अलफतेह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 150 रन बनाए। आनंद ने 64, जोहरन ने 19, नदीम ने 17 रन बनाए। 17 रन अतिरिक्त बने। नेवर माइंड के राज ने 3, अविनाश व अनुज ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में नेवर माइंड 15 ओवर में 5 विकेट पर 79 रन ही बना सकी। हिमालय ने 23, मोहित ने 18, अनुज ने 13 रन बनाए। अलफतेह के सारिक ने 2, आनंद ने 1 विकेट लिया। दूसरे मैच में उत्तराखंड लायंस का मुकाबला रियल होस्ट से हुआ।
वैभव, राहुल व करनवीर ने झटके विकेट
उत्तराखंड लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गवांकर 175 रन बनाए। आशीष ने नाबाद 59, सोहन ने 35, हर्ष ने 31, रवि ने 25 रन बनाए। 18 रन अतिरिक्त बने। रियल होस्ट के वैभव, राहुल व करनवीर ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब में रियल होस्ट ने 8 विकेट गंवाकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। करनवीर ने 84, चांदबाबू ने 32, अमन ने 15 रन बनाए। 16 रन अतिरिक्त बने। उत्तराखंड लायंस के अभय ने 2, अनूप व रवि ने 1-1 विकेट लिया।
तीसरा मैच दून स्ट्राइकर और यूआईटी के बीच हुआ। दून स्ट्राइकर ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए।
सुभाल ने 26, दीपक व सुमित ने 24-24 रन बनाए। 26 रन अतिरिक्त बने। यूआईटी के पुष्पेंद्र ने 2 विकेट लिए।
जवाब में यूआईटी 112 रन पर सिमट गई। साकेत ने 26, पुष्पेंद्र ने 20, धरमेंद्र ने 19 रन बनाए। दून स्ट्राइकर के रजत ने 4, प्रवीन व रोहिताश ने 2-2 विकेट चटकाए।