{"_id":"9ef3ee03bc705b9434e8f39c514cf26e","slug":"team-of-dav-school-won-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी स्कूल की टीम क्रिकेट टूर्नामेंट जीती","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
डीएवी स्कूल की टीम क्रिकेट टूर्नामेंट जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल सेक्टर-8 की टीम ने चंडीगढ़ बैपटिस्ट को सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में शिकस्त देकर क्रिकेट ट्राफी जीत ली।
विज्ञापन
डीएवी स्कूल सेक्टर-8 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में आठ विकेट पर 117 रन बनाए। प्रशांत तोमर ने 23 रन बनाए और संजीत ने 18 रन बनाए।
हर्ष ने दो और रितिक ने एक विकेट झटका। चंडीगढ़ बैप्टिस्ट की टीम 17.2 ओवर में आल आउट हो गई। नगर निगम के कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
मैन आफ द मैच तवलीन, बेस्ट बैट्समैन स्वप्निल, बेस्ट आल राउंडर गुरदीप सिंह, बेस्ट बालर रितिक शुक्ला को चुना गया।