फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   team India will gain momentum in series: gambhir

सीरीज में लय हासिल कर लेगी टीम इंडिया: गंभीर

Fri, 07 Feb 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Feb 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
team India will gain momentum in series: gambhir

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड दौरे पर संघर्ष कर रही भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में लय हासिल कर लेगी।

विज्ञापन


वीरवार को गंभीर रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट को प्रमोट करने के लिए यहां पुहंचे। इस मौके पर गंभीर ने भारतीय टीम के हालिया न्यूजीलैंड दौरे को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


उनका मानना है कि विदेशी दौरे पर किसी भी टीम के लिए शुरू में लय हासिल करना जरूरी होता है, अगर वह इसमें सफल नहीं हो पाती तो वापसी करना और भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर के मुताबिक भारतीय टीम का विपरीत परिस्थितियों वाला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दौरा अच्छा नहीं गया है। लेकिन, अब टेस्ट सीरीज है जो कि वनडे से अलग होती है।

उनका कहना है कि जल्द ही भारतीय टीम अपनी लय में लौटेगी और जोरदार वापसी करेगी।

खराब दौर में परिवार का सहयोग अहम

गंभीर के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी के खराब दौर में टीम सदस्यों से ज्यादा परिवार का सहयोग अहम होता है। गंभीर की नजर में परिवार के सदस्य आपके बेहद करीबी होते हैं।

ऐसे में आपको परिवार से मिलने वाले सपोर्ट की काफी जरूरत होती है। 147 वनडे में 39.68 की औसत से 5,238 रन बना चुके गंभीर के मुताबिक खराब दौर आपकी मानसिकता पर निर्भर करता है।


ऐसे समय में सलाह देने वाले बहुत होते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी को अपनी क्षमताओं और खेल के बारे में पता होता है।

चयन के बारे में नहीं सोचता

बांग्लादेश में प्रस्तावित टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किए जाने पर गौतम ने कहा कि वह कभी चयन के बारे में नहीं सोचते। वह केवल बल्ले से जवाब देना जानते हैं।

ईरानी ट्रॉफी पर ध्यान

टीम इंडिया के लिए 54 टेस्ट मैचों में 44.18 की औसत से 4,021 रन बना चुके गंभीर फिलहाल अपना ध्यान ईरानी ट्रॉफी पर केंद्रित किए हुए हैं।

नौ फरवरी से शुरू होने जा रही चार दिवसीय ईरानी ट्रॉफी के लिए गौतम गंभीर का चयन शेष भारत के लिए किया गया है। गंभीर का कहना है कि वह इसकी परवाह नहीं करते कि उनका चयन किस टीम के लिए हुआ है, वह सिर्फ अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed