फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   target ball championship

तीन मैच जीतकर टारगेटबाल में छाया उत्तराखंड

Mon, 30 Jun 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Jun 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
target ball championship

प्रथम नेशनल टारगेटबाल चैंपियनशिप में रविवार का दिन उत्तराखंड के लिए शानदार रहा। बालक वर्ग में उत्तराखंड ने अंतिम आठ में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन


झारखंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

वहीं बालिका वर्ग में दो लीग मैच जीतकर टीम ने जलवा दिखाया। वहीं झारखंड ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पवेलियन ग्राउंड में रविवार को झारखंड ने दिल्ली को 15-0 से एकतरफा शिकस्त देकर अंतिम-4 में जगह बनाई।

वहीं उत्तराखंड ने पंजाब को 14-1, आंध्र प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 19-0, तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 14-0, कर्नाटक ने एनसीआर को 19-0, दिल्ली ने हरियाणा को 4-0, महाराष्ट्र ने बिहार को 8-2, झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 12-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के लीग मुकाबलों में उत्तराखंड ने पहले मैच में पंजाब को 11-0 और दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 14-0 से हराकर अगले दौर का दावा मजबूत किया।

अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 1-0, तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 8-0, दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 5-0, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को  2-0 से हराया। जबकि पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed