{"_id":"b6af7ad51d76c55e2582baa074f4fffb","slug":"target-ball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मैच जीतकर टारगेटबाल में छाया उत्तराखंड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
तीन मैच जीतकर टारगेटबाल में छाया उत्तराखंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम नेशनल टारगेटबाल चैंपियनशिप में रविवार का दिन उत्तराखंड के लिए शानदार रहा। बालक वर्ग में उत्तराखंड ने अंतिम आठ में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
झारखंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
वहीं बालिका वर्ग में दो लीग मैच जीतकर टीम ने जलवा दिखाया। वहीं झारखंड ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पवेलियन ग्राउंड में रविवार को झारखंड ने दिल्ली को 15-0 से एकतरफा शिकस्त देकर अंतिम-4 में जगह बनाई।
वहीं उत्तराखंड ने पंजाब को 14-1, आंध्र प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 19-0, तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 14-0, कर्नाटक ने एनसीआर को 19-0, दिल्ली ने हरियाणा को 4-0, महाराष्ट्र ने बिहार को 8-2, झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 12-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग के लीग मुकाबलों में उत्तराखंड ने पहले मैच में पंजाब को 11-0 और दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 14-0 से हराकर अगले दौर का दावा मजबूत किया।
अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 1-0, तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 8-0, दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 5-0, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 2-0 से हराया। जबकि पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन