{"_id":"e78650c46d4b4099af3c7785b30452b3","slug":"tanush-cup-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव क्रिकेट एकेडमी का जीत से आगाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
राव क्रिकेट एकेडमी का जीत से आगाज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरन के आतिशी शतक और चार विकेट के दम पर द्वितीय तनुष कप क्रिकेट प्रतियोगिता में राव क्रिकेट एकेडमी ने बड़ी जीत के साथ शानदार आगाज किया। उद्घाटन मैच में राव क्रिकेट एकेडमी ने साईग्रेस एकेडमी को 136 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
तनुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में टॉस जीतकर राव क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज किरन की 83 गेंद पर 116 रन की पारी के दम पर टीम ने 30 ओवर में 238 रन का लक्ष्य खड़ा किया।
विज्ञापन
आशीष ने 23, दीपांकर ने 19, सुमित ने 18 रन बनाए, जबकि 23 रन अतिरिक्त बने। साईग्रेस एकेडमी के सत्यम ने 2, नितेश, हिमांशु, हर्षित, करन ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी साईं ग्रेस को 44 रन पर पहला झटका लगा, जिसके बाद पूरी टीम 25 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। हिस्र ने 36, राहुल ने 27 रन बनाए। 12 रन अतिरिक्त बने। राव क्रिकेट एकेडमी के ऋषभ और किरन ने 4-4 विकेट लिए।