फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   table tennis tournament in dehradun.

टेबल टेनिस में 51 यूनिवर्सिटीज दिखाएंगी दम

Wed, 17 Sep 2014 05:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 05:00 AM IST
विज्ञापन
table tennis tournament in dehradun.

नॉर्थ जोन का सरताज बनने के लिए देहरादून में 18 सितंबर से 51 यूनिवर्सिटीज की टीमें टेबल टेनिस में दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालयों की बालक और बालिका दोनो वर्ग के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। चैंपियनशिप में उत्तराखंड से आठ विश्वविद्यालयों की टीम हिस्सा ले रही हैं।

परेड ग्राउंड में होगा आयोजन

विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की पत्रकार वार्ता में नॉर्थ जोन टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का ड्रॉ घोषित किया गया। स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष और सीईओ आरके सिंह ने बताया कि परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल मुख्य आयोजन स्थल होगा।

समरवैली स्कूल में भी बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक होगी। उद्घाटन कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य करेंगे।

इन टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन

यूटीयू की स्पोर्ट्स डायरेक्टर शबाली गुरुंग ने बताया कि बालक वर्ग में बीते साल की विजेता दिल्ली विश्वविद्यालय, उपविजेता पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पीटीयू जालंधर और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया है।

बालिका वर्ग में बीते साल की चैंपियन दिल्ली विश्वविद्यालय, उपविजेता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, जीएनडीयू अमृतसर और एचपी यूनीवर्सिटी शिमला को क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। आयोजन समिति जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के कारण टीमों का 18 सितंबर तक इंतजार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed