फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   table tennis final in dehradun.

टेबल टेनिस खिताब पर डीयू ने जमाया कब्जा

Sat, 20 Sep 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
table tennis final in dehradun.

दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिताब बरकरार रखते हुए पुरुष और महिला वर्ग चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। वहीं, दोनों वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम उपविजेता रही।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में अलीगढ़ को तीसरा और शिमला को चौथा स्थान मिला। महिला वर्ग में अमृतसर तीसरे और पटियाला चौथे स्थान पर रही।

शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में पुरुष वर्ग के फाइनल में दिल्ली विवि ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को 3-0 से मात दी। फाइनल के पहले मैच में दिल्ली के सभय विरमानी ने चंडीगढ़ के मयंक को 11-9, 11-8, 11-8, दिल्ली के निषाद शाह ने चंडीगढ़ के शिवम को 11-7, 11-8, 11-4, दिल्ली के देव खंडेलवाल ने चंडीगढ़ के दिनकर को 8-11, 11-9, 11-7, 7-11, 11-6 से हराकर टीम को खिताब दिलाया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में भी पंजाब से रहा मुकाबला
महिला वर्ग में दिल्ली ने पंजाब को 3-0 से हराया। पहले मैच में दिल्ली की गरिमा ने चंडीगढ़ की नैना सूरी को 11-8, 11-8, 11-8, दिल्ली की अनोना अग्रवाल ने चंडीगढ़ की कल्याणी को 8-11, 11-7, 16-14, 11-13, 11-4, दिल्ली की समर्था ने चंडीगढ़ की साक्षी जैन ने 11-9, 11-5, 11-8 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुरुष वर्ग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में जीएनडीयू अमृतसर ने पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


खेल मंत्री ने दिए पुरस्कार
समापन समारोह में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार, खेल सचिव अजय प्रद्योत, डीजी एफआरआई अश्विन कुमार, नेशनल टेटे कोच प्रिंस विपिन, यूटीयू के वाइस चांसलर वीके जैन, आरके सिंह, स्पोर्ट्स डायरेक्टर शबाली गुरुंग, महिम वर्मा, वीके गुलाटी, जगदीश, सुनील, रवींद्र रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed