{"_id":"0652c07959ff83502e3a9ab1ae003955","slug":"t20-cricket-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 से देहरादून में होगा फटाफट क्रिकेट का रोमांच","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
27 से देहरादून में होगा फटाफट क्रिकेट का रोमांच
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून में 27 सितंबर से फटाफट क्रिकेट (20-20) का रोमांच शुरू होगा। पहली बार आयोजित की जा रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग का उद्घाटन 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 27 को होगा। प्रतियोगिता में 12 जिलों की टीमें भाग लेंगी। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रहे टूर्नामेंट की विजेता टीम को छह लाख और उपविजेता टीम को चार लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
शनिवार को राजा रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में लीग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सदस्य अनिल डोभाल ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक टीम ने 20-20 खिलाड़ियों को बोली लगाकर खरीदा है।
विज्ञापन
प्रत्येक टीम में संबंधित जिले के पांच-पांच युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। बताया कि आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी की गई, जिसमें अधिकतम बोली 25 हजार प्रति खिलाड़ी और ढाई लाख प्रति टीम तय किया गया।
प्रत्येक प्लेइंग इलेवन में अधिकतम चार खिलाड़ी ही बाहर से रखे जा सकेंगे।
इससे प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें से एक-एक टीम सेमीफाइनल खेलेगी। 15 अक्तूबर से पहले प्रतियोगिता का फाइनल हो जाएगा।
विजेता टीम को छह, उपविजेता टीम को चार, फर्स्ट रनर अप को दो और सेकेंड रनर अप टीम को एक लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में आईपीएल की तर्ज पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, हिटिंग के लिए भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
ये टीमें होंगी शामिल
अल्मोड़ा थ्रेशर्स, बागेश्वर बुल्स, चमोली पैंथर्स, चंपावत वॉरियर्स, देहरादून स्मैशर्स, हरिद्वार नागास, नैनीताल टाइगर्स, पौड़ी राइडर्स, पिथौरागढ़ स्ट्राकर्स, रुद्रप्रयाग रॉयल्स, टिहरी टाइटंस और गोमुख इलेवन उत्तरकाशी।