फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   t-20 Cricket Champions League in Chandigarh

अपने चहेते क्रिकेटरों से मिलने को हो जाएं तैयार

Tue, 26 Aug 2014 04:57 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Aug 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
t-20 Cricket Champions League in Chandigarh

अगले एक महीने तक ट्राइसिटी में क्रिकेट का खुमार सिर चढ़ कर बोलेगा। चैंपियंस लीग टी-20 के मुकाबले मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। लेकिन इन मैचों से पहले सभी अभ्यास मुकाबले और अभ्यास चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टेडियम-16 में होगा। इसके साथ ही ध्रुव पांडव ट्राफी और कटोच शील्ड के मुकाबले सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


चैंपियंस लीग टी-20 के सात मुकाबले मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में 17 से 28 सितंबर तक  खेले जाएंगे। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब, हॉबर्ट हरिकेनस, डालफिंस, पर्थ स्क्रैचर्स, डबल्यूआईसीबी, क्यू 2, केप कोबराज की टीमें शिरकत करेगी।
विज्ञापन


इन टीमों में भारतीय क्रिकेटरों सहित विदेशी सितारों की धूम रहेगी। चैंपियंस लीग के सितारे मुकाबलों से पहले सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करते हुए नजर आएंगे। यहां पर 14 से 17 सितंबर तक अभ्यास मुकाबले और प्रैक्टिस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्रुव पांडव ट्राफी: बड़ौदा और बंगलूरू के बीच क्रिकेट स्टेडियम-16 में 28-29 अगस्त को दो दिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। डीएवी स्कूल-8 में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक एचपीएस और बंगाल की टीमों के बीच मुकाबला होगा।


कटोच शील्ड: क्रिकेट स्टेडियम-16 में चंडीगढ़ और पटियाला के बीच 6 से 9 सितंबर के बीच चार दिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। चंडीगढ़ और मोहाली के बीच चार दिवसीय मुकाबला 20 से 23 सितंबर तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed