फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   synthetic track for players in dehradun.

उत्तराखंड को मिला पहला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक

Wed, 21 Jan 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Jan 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
synthetic track for players in dehradun.

उत्तराखंड को पहला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक मिल गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 18 माह की मशक्कत के बाद 7.28 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस ट्रैक का उद्घाटन मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन


खेलों पर फोकस करने का आह्वान

निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत चापर से उतरते ही सबसे पहले बच्चों के बीच पहुंचे। वह धूप में उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से दो साल 2018 के राष्ट्रीय खेलों पर फोकस करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


खेल पालिसी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन केबाद सिर खुजाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। बेहतर प्रदर्शन के मद्देनजर खिलाड़ियों का स्टाइपंड बढ़ाने को कहा। यह उनकी डाइट के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज की गैर-खेल संस्थानों से भी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। दो साल के भीतर एक-के-बाद एक आयोजन होगा। स्कूली, एनसीसी, ग्रामीण, महिला, पुरुष के साथ ही वेटरन की भी दौड़ होगी। इस दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, सचिव खेल शैलेश बगोली, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रविंद्र रौतेला बने गोल्डन माइल चैंपियन

सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक पर पहली रेस गोल्डन माइल हुई। इसमें उत्तराखंड पुलिस के रविंद्र रौतेला ने बाजी मारी। उत्तराखंड पुलिस के ही हरीश कोरंगा दूसरे, जबकि ओएनजीसी के घमंडाराम तीसरे स्थान पर रहे।

इन्हें मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान विजेताओं को क्रमश: 21 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपए दिए गये।

बनने के 5 माह बाद हुआ उद्घाटन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में यह सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बीते अगस्त माह में बनकर तैयार हो गया था। इसके बाद 5 माह से यह उद्घाटन की बाट जोह रहा था। आखिर मंगलवार को आस पूरी हुई।


केंद्र को भेजा योजना का ब्लू प्रिंट
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि राज्य की तरफ से राष्ट्रीय खेल कराने संबंधी योजना का ब्लू प्रिंट केंद्र को भेजा गया है। वहां से जल्द मदद की जरूरत है ताकि यहां तैयारियां शुरू की जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed