फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Syed Mushtaq Ali Cricket Championship

दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, जेके को हराया

Thu, 03 Apr 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Apr 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Cricket Championship

रजत भाटिया केआलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली की टीम ने मुश्ताक अली ट्राफी में जेएंडके की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला गया।

विज्ञापन


टी-20 आधार पर खेली जा रही ट्राफी में पहले खेलते हुए जेएंडके की टीम ने निर्र्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाए। टीम के पहले 4 विकेट 30 के स्कोर पर गिर गए थे। इसकेबाद परवेज रसूल ने पारी को संभाले हुए बेहतरीन शॉट्स लगाए। परवेज ने 44 के निजी स्कोर पर रजत भाटिया की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन


उन्होंने 38 गेंदें खेली और तीन चौकेऔर एक छक्के की मदद से यह रन बनाए। इसकेबाद खिलाड़ी अधिक देर तक नहीं टिक पाए और पूरी टीम 119 रन पर ढेर हो गई। रनाें का पीछा करने वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी उतरी। गंभीर 4 रन बनाकर सस्ते में आबिद नबी अहंगर की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने अगले ओवर में लगातार 4 गेंदाें पर 4 चौके लगाकर स्कोर आगे बढ़ाया। वह भी आबिद नबी अहंगर की गेंद पर 22 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद उन्मुक्त चांद ने 39 रन बनाए।

रजत भाटिया ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। दिल्ली ने 4 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। उन्मुक्त चांद 28 और मिलिंद कुमार 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत केसाथ ही दिल्ली को 4 अंक मिले।


उन्मुक्त की हुई अमआरआई
मंगलवार को पीसीए मोहाली में हिमाचल प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए उन्मुक्त चांद के हेल्मेट पर गेंद लगी थी। इस वजह से रात को उन्हें उल्टियां हुईं। इसके बाद उनकी एमआरआई करवाई गई, जिसमें कि वह ठीक पाए गए। इस सब के बावजूद भी उन्मुक्त चांद बुधवार को जेएंडके खिलाफ मैदान पर उतरे और बेहतरीन पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed