{"_id":"d72a70f24e354d47844ed671c70a3bb1","slug":"swimming-and-swimming-costumes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉस्टयूम में स्विमिंग, कूल-कूल हुए पूल","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कॉस्टयूम में स्विमिंग, कूल-कूल हुए पूल
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में स्वीमिंग पूलों की रौनक बढ़ने लगती है। हालात यह हो चुके हैं कि शहर के सभी स्वीमिंग पूल पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। इस सीजन में एकतरफा जहां तैराकी के प्रति युवाओं के साथ साथ फैमिली मेंबर का क्रेज बढ़ा वहीं दूसरी और शहर में दुकानदारों के पास स्वीमिंग कॉस्टयूम की डिमांड भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-22 स्थित स्पोर्ट्स कार्नर के मालिक सुनील कथुरिया के मुताबिक इस बार पिछले सीजन से अधिक ग्राहक उनकी दुकान पर स्वीमिंग के कॉस्टयूम लेने पहुंच रहे हैं। इस महीने उनकी दुकान पर 4 साल से लेकर 60 वर्ष की उम्र तक की महिलाएं स्वीमिंग कॉस्टयूम ले जा चुकी हैं।
विज्ञापन
सुनील के अनुसार बच्चे तो सीखने के लिए आ रहे हैं वहीं बड़ी उम्र की महिलाएं अपने को तंदरुस्त रखने के लिए स्वीमिंग में आ रही है। सेक्टर 23 स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की कोच जसजीत के अनुसार इस बार तैराकी के प्रति बेहतर क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां पर सभी सीटें पुरी तरह फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कॉस्टयूम के साथ साथ एसेसरीज की डिमांड
तैराकी के कपड़ों के साथ एसेसरीज की डिमांड भी बढ़ी है। इनमें स्वीमिंग कैप, स्वीमिंग चश्मे, स्वीमिंग डयूब्स, स्वीमिंग आर्म्स की खरीददारी जोरों पर हो रही है।
शहर में यहां पर है स्वीमिंग पूल
सेक्टर-23 स्थित नर्सरी स्वीमिंग पुल, सेक्टर 23 स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, पीयू में स्वीमिंग पूल, लेक स्पोर्ट्स क्लब में पुल, सेक्टर 27 प्रेस क्लब, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में। वहीं पंचकूला के सेक्टर 6 और सेक्टर 3 के जिमखाना क्लब में स्वीमिंग पुल है।
यह है फीस
स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अंडर आने वाले सेक्टर 23 स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बच्चों, लेडीज, पुरुष, रेगुलर एथलीट, फैमिली मेंबर के लिए अलग अलग समय और फीस रखी गई है। यहां पर सीखने वाले बच्चों केलिए 1800 रुपये, महिलाओं के लिए 3500 रुपये, पुरूषों के लिए 3500 रुपये, रेगुलर एथलीट 1800 रुपये है। शहर में स्वीमिंग पूल के फुल होने के स्थिति में अगर आप तैराकी सीखना चाहते है तो पंचकूला स्थित जिमखाना क्लब के सेक्टर 6 और 3 में अभी एंट्री की जा सकती है। यहां पर अभी सीटें बची हुई है।