फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suresh raina said about MS dhoni

सुरेश रैना ने खोले धोनी की सफलता के राज

Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Jul 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
suresh raina said about MS dhoni

देहरादून पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम में बांए हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने मीडिया के सामने धोनी की सफलता के राज खोले।

विज्ञापन


सुरैश रैना की नजर में महेंद्र सिंह धोनी सबसे बेहतर कप्तान हैं। जिनकी कप्तानी में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। रैना का कहना है कि धोनी का शांत स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे विपक्षी टीमें भी उनकी कायल हैं।

पेसिफिक होटल में ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में रैना ने कहा कि धोनी के साथ बीते कई साल से वे खेल रहे हैं।

विपरीत परिस्थिति में भी जीत की बात करते हैं धोनी

suresh raina said about MS dhoni

रैना ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विपरीत परिस्थिति में भी जीत की बात करते हैं और शांत रहते हैं।

नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर हमेशा जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। बांग्लादेश दौरे पर गई भारतीय टीम की कप्तानी के अनुभव के बारे में रैना ने कहा कि यह शानदार अनुभव था।

इस दौरे से उनको भी कई बातें सीखने को मिली। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी शानदार हैं और बांग्लादेश दौरे पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्थिति के लिए तैयार हैं रैना

suresh raina said about MS dhoni

खुद को भारतीय टीम का कप्तान बनने के लिए तैयार होने के सवाल पर रैना कहते हैं वे हर स्थिति के लिए तैयार हैं।

खेल पर पूरी मेहनत कर रहे हैं, अब आगे क्या होगा यह तो उनको भी पता नहीं। वहीं देहरादून में यूपीसीए के कंडीशनिंग कैंप के बारे में रैना ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है।

रणजी ट्रॉफी से पहले आज तक कभी ऐसा देखने को नहीं मिला। इससे खिलाड़ियों की फिटनेस सुधरने में मदद मिल रही है।
सात-आठ दिन वे भी कैंप में रहे हैं और उनका अनुभव अच्छा रहा। खासकर यहां का मौसम उनको पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed