{"_id":"0853564eda0ec51e0066eb46542edee0","slug":"summer-golf-academy-in-chandigarh-golf-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए ये खुशखबरी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गोल्फ में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए ये खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल से गोल्फर्स को तराशने के लिए अर्जुन अवार्डी हरमीत काहलों समर गोल्फ एकेडमी का आयोजन करेंगे। ये एकेडमी चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 25 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
काहलों ने बताया कि अगले कुछ महीनों के बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस एकेडमी में सभी वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। गोल्फ सीखने वाले वर्ग में 5-8 आयु, 7-11 वर्ग, 12-15 वर्ग के होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा गोल्फ में रुचि क्लब के सदस्यों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। अगर क्लब मेंबर यहां पर ट्रेनिंग लेते हैं एक तो उनकी तकनीक में सुधार होगा साथ ही वह अपने बच्चों को गोल्फ की जानकारी भी दे पाएंगे।
विज्ञापन
समर कैंप में गोल्फ सीखने वालों जिनके पास किट नही होगी। उन्हें एकेडमी में स्टिक और गेंद उपलब्ध कराई जाएगी। ।
कैडियों को भी मिलेगा मौका
हरमीत ने कहा कि समर गोल्फ एकेडमी में गोल्फ में रुचि रखने वाले कैडी भी रोजाना एक घंटे तक अभ्यास कर सकेंगे। उन्हें वे खुद गोल्फ के टिप्स भी देंगे। समर एकेडमी में कैडियों को किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएंगी।
यह रहेगी फीस
समर गोल्फ एकेडमी में नए सीखने वालों के लिए एक सेशन के 600 रुपये चार्ज किए जाएंगे। क्लब के रेगलुर मेंबर के लिए 1000 रुपये फीस होगी। वहीं क्लब से बाहर से सीखने वाले को 60 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने पड़ेंगे।