{"_id":"dc8337d874141e02400dc7a7574e5e61","slug":"subroto-football-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 साल से सुब्रतो कप में हिस्सा नहीं ले पाया उत्तराखंड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
4 साल से सुब्रतो कप में हिस्सा नहीं ले पाया उत्तराखंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Jul 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट से चूकने के बावजूद इस साल भी शिक्षा विभाग की चाल ढीली है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में तैयारी बेहद धीमी
सितंबर में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच 5 अगस्त है, लेकिन प्रदेश में तैयारी बेहद धीमी है। टीम चयन के लिए होने वाली जिला प्रतियोगिता गुपचुप करा ली गई और अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होने वाली है।
17 जुलाई से होने वाली इस प्रतियोगिता की सूचना जुलाई के पहले सप्ताह में ही स्कूलों की दी गई। सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में खेलना बीते चार सालों से उत्तराखंड के लिए सपना बना हुआ है।
विज्ञापन
टीम चयन के लिए 17 जुलाई से स्पोर्ट्स कालेज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे। इस बारे में विभाग ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पहले यह तिथि 7 जुलाई थी, जिसे आगे बढ़ाया गया है। वहीं प्रभारी जिला खेल समन्वयक ब्रिजेश नेगी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 4 और 5 जुलाई को गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में कराई गई थी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में मेजबान गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, नवोदय विद्यालय और डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर ही पहुंचे थे, जबकि अंडर-14 में सिर्फ गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की टीम थी।
उन्होंने बताया कि 23 जून को प्रतियोगिता की जानकारी स्कूलों को भेज दी गई थी, जबकि स्कूल एक जुलाई को खुले हैं।
साथ ही उनका कहना है कि टूर्नामेंट के लिए सभी स्कूलों को खर्च खुद वहन करना होता है, इस कारण टीमें कम आती हैं। इससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीमें कितनी होंगी, इस पर भी सवाल उठाने लगे हैं।
अंतिम तिथि के बाद हुई प्रतियोगिता
दरअसल सितंबर 2013 में नई दिल्ली के डा. अंबेडकर स्टेडियम में 27 सितंबर से 54वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी।
इसमें प्रवेश के लिए 15 अगस्त 2013 अंतिम तिथि थी, लेकिन प्रदेश स्टेट लेवल प्रतियोगिता ही 16 अगस्त से हुई थी। इस कारण स्टेट चैंपियन स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ियों के अरमान धरे रह गए थे।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)