{"_id":"0b56682c9e9fbfdfeb70b1bcc950e332","slug":"subroto-football-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रतो कप में दिखेगा लड़कियों का जलवा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सुब्रतो कप में दिखेगा लड़कियों का जलवा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 30 Sep 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
55वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड की बालिकाएं भी दम दिखाने को तैयार हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में पहली बार उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन
इसमें गायत्री विद्यापीठ स्कूल शांतिकुंज हरिद्वार की टीम राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। 2 अक्तूबर को नागालैंड के खिलाफ पहला मैच होगा। इसके बाद 3 अक्तूबर को गुजरात और 4 अक्तूबर को एएफबीबीएस से मुकाबला होगा। टीम कोच दिलीप दास और मैनेजर उमेश को बनाया गया है।
विज्ञापन
यह है टीम
जयश्री कांडपाल, चारू शर्मा, नेहा भारद्वाज, सृष्टि गिरी, रीतिका रानाकोटी, दीप्ति यादव, श्रुति गुप्ता, गौरवी ध्यानी, हर्षिता शर्मा, आकांक्षा सानू, अचिर्तता कश्यप, स्वाति रस्तोगी, सीमा सैनी, आस्था काम्बोज, कल्याणी रतूड़ी, साक्षी सैनी।
विज्ञापन