फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sub-Junior Swimming Competition from 2 July

सब जूनियर-जूनियर तैराकी कंपीटीशन आज से

Wed, 02 Jul 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
Sub-Junior Swimming Competition from 2 July

स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की ओर से सब जूनियर और जूनियर (लड़के/लड़कियां) तैराकी कंपीटीशन कराया जा रहा है। इसका आयोजन आज से 4 जुलाई तक ऑल वेदर स्वीमिंग पूल (योगा सेंटर) सेक्टर 23 में होगा।

विज्ञापन


इसमें सब जूनियर अंडर 8 वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल, 25 मीटर फ्री स्टाइल, 25 मीटर बैक स्ट्रोक, 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 24 प्राइज रखे गए है।
विज्ञापन


अंडर 10 वर्ग में 100 मीटर, 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटर फ्लाई के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 30 प्राइज रखे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-12 वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री  स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बटर फ्लाई के मुकाबले होंगे। इसमें 42 प्राइज रखे गए है।

अंडर 14 वर्ग में 100 मीटर, 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटर फ्लाई के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 48 प्राइज रखे गए हैं।

अंडर 17 वर्ग में 200 मीटर, 100 मीटर, 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर और 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटर फ्लाई के मुकाबले होंगे। इसमें कुल 54 प्राइज रखे गए हैं।


टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों के लिए एंट्री निशुल्क रखी गई है। हिस्सा लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी 1 जुलाई से पहले ऑल वेदर स्वीमिंग पूल (योगा सेंटर) सेक्टर 23 में स्वीमिंग कोच जसजीत कौर संपर्क कर सकते है। टूर्नामेंट में पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed