फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   state Women cricket cup: LIC club in final

एलआईसी क्लब 26 फाइनल में पहुंची

Fri, 22 Nov 2013 07:58 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
state Women cricket cup: LIC club in final

एलाआईसी क्लब 26 की टीम ने सेक्रेड हार्ट स्कूल 26 की टीम को एक तरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराकर स्टेट जूनियर वुमेन क्रिकेट कप के फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के मुकाबले जीएमएसएसएस 56 के क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए। शुक्रवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेक्रेड हार्टस्कूल की टीम ने 19.2 ओवर में 63 के स्कोर पर सिमट गई।

श्रुति ने 18 रन और मनस्वी ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में रजनी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए।

उधर रन का पीछा करने उतरी एलआईसी क्लब 26 की टीम ने सधी हुई शुरूआत करते हुए बिना विकेट खोए 12.2 ओवर में 64 रन बनाकर मैच को जीत लिया। दिव्या ने 26 रन और रजनी ने 25 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed