{"_id":"568af5ee6fe734ff51e2cdb64500eb09","slug":"state-women-cricket-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेड हार्ट-26 बना स्टेट वुमेन क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सेक्रेड हार्ट-26 बना स्टेट वुमेन क्रिकेट चैंपियन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Dec 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशमिता के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सेक्रेड हार्ट-26 की क्रिकेट टीम ने आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम को 6 विकेट से हराकर स्टेट वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट चंडीगढ़ वुमेन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर कराया गया। टॉस जीतकर आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बनाए।
विज्ञापन
रशिता ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। वहीं, पूनम ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में सुमन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए।
अशमिता ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उधर, रनों का पीछा करने उतरी सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 की टीम ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
अशमिता ने 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। जाह्नवी और नंदिनी ने 19-19 रन बनाए। गेंदबाजी में आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम से पूनम, शगुन, मुस्कान ने एक-एक विकेट लिया।
टूर्नामेंट में बेस्ट गेंदबाज आईएस देव समाज स्कूल-21 की पूनम को मिला। जीएमएसएसएस-56 की बलविंदर को बेस्ट आलराउंडर का अवार्ड, सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 की अशमिता को बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड मिला।