फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state level volleyball tournament

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिताब के करीब दून

Fri, 12 Sep 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Sep 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
state level volleyball tournament

शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान देहरादून जिले ने अंडर-19 और 17 बालिका वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन


बारिश के कारण देर से शुरु हुए मैच
वहीं, अल्मोड़ा अंडर-19 बालिका और चमोली अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। पवेलियन ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में गुरुवार को बारिश के कारण दोपहर तीन बजे मैच शुरू हो पाए।

अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने पौड़ी को 25-18, 25-18 और अल्मोड़ा ने चमोली को 25-16, 25-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 25-12, 25-19 और चमोली ने ऊधमसिंह नगर को 15-18, 25-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग के अंडर-17 वर्ग में हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 25-14, 25-20, हरिद्वार ने उत्तरकाशी को 25-14, 25-13, ऊधमसिंह नगर ने चमोली को 25-16, 25-21, स्पोर्ट्स कालेज ने रुद्रपयाग को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-18 बालक वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 25-23, 11-25, 25-14, पौड़ी ने हरिद्वार को 27-25, 25-23, स्पोर्ट्स कालेज ने रूद्रप्रयाग को 25-8, 25-13 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed