फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state level hockey competion.

अंडर-14 राज्य स्तरीय हॉकी में अगले दौर में पहुंची टीमें

Fri, 04 Sep 2015 04:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Sep 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
state level hockey competion.

खेल निदेशालय के तत्वावधान में चल रही बालकों की अंडर-14 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, उत्तरकाशी और हरिद्वार की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन


वेल्हम गर्ल्स स्कूल में खेली जा रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को कुल छह मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पिथौरागढ़ ने हल्द्वानी को 3-1 के अंतर से शिकस्त दी। पिथौरागढ़ के विनोद ने चौथे और अखिलेश ने 10वें व 30वें मिनट में दो गोल दागे।
विज्ञापन

हल्द्वानी के दीक्षित ने 16वें मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। काशीपुर और बागेश्वर में मुकाबला एक-एक की बराबरी पर रहा। बागेश्वर के प्रियांशु ने चौथे और काशीपुर के बॉबी ने 14वें मिनट में अपनी-अपनी टीम के लिए गोल दागे। पेनाल्टी स्ट्रोक में बागेश्वर के प्रियांशु ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में चंपावत ने पौड़ी को 3-1 के अंतर से शिकस्त दी। चंपावत के गगन ने आठवें, शुभम ने नौवें और 11वें मिनट में गोल किया। पौड़ी के रजत ने ने 17वें मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। चौथे मुकाबले में देहरादून ने टिहरी को 6-1 के अंतर से शिकस्त दी।

दून के सौरभ अग्रवाल ने सातवें, 13वें और 16वें मिनट में हैट्रिक ली। सारूल ने 11वें व 28वें और विशाल ने 20वें मिनट में गोल दागा। टिहरी के थारू ने 12वें मिनट में एकमात्र गोल किया। पांचवें मुकाबले उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को 2-1 के अंतर से हराया।


उत्तरकाशी के श्यामलाल ने 31वें व 37वें और अल्मोड़ा के हिमांशु ने एकमात्र गोल दागा। अंतिम मुकाबले में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 1-0 से शिकस्त दी। हरिद्वार के विनीत ने पांचवें ही मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed