फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state level athletics competition.

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पहला दिन स्पोर्ट्स कॉलेज के नाम

Tue, 15 Dec 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Dec 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
state level athletics competition.

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पहला दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों के नाम रहा। बालकों की अंडर 14 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज के गौरव पंवार ने स्वर्ण, देहरादून के रंजित ने रजत और स्पोर्ट्स कॉलेज के सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


सोमवार को स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालकों की 800 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज के अन्नू कुमार ने स्वर्ण, कॉलेज के ही सौरभ सेमवाल ने रजत और ऊधमसिंहनगर के जितेंद्र ने कांस्य जीता।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में रुद्रप्रयाग की रूपा ने स्वर्ण, रुद्रप्रयाग की अदिति ने रजत और ऊधमसिंहनगर की शिवानी ने कांस्य पर कब्जा जमाया। अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज के पवन कुमार ने स्वर्ण, पिथौरागढ़ के मंदरीत ने रजत और पिथौरागढ़ के पंकज ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका 800 मीटर दौड़ में रुद्रप्रयाग की कमला ने स्वर्ण, पिथौरागढ़ की कंचन ने रजत और चमोली की निशा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-19 बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में हरिद्वार के शुभम ने स्वर्ण, देहरादून के त्रिसव ने रजत और अल्मोड़ा के राहुल ने कांस्य पदक जीता।


इससे पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्ष 2014-15 के वर्ल्ड स्कूल गेम्स के 800 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र पवन कुमार और उनके कोच मनोज शर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed