{"_id":"3c4857bb496fb6a28315eda7c8054f40","slug":"state-junior-women-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमएसएसएस-56 क्लब फाइनल में","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जीएमएसएसएस-56 क्लब फाइनल में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Nov 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
स्टेट जूनियर वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जीएमएसएसएस 56 क्लब की टीम ने आईएस देव समाज स्कूल 21 की टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
बीस-बीस ओवर के इस टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन बनाए।
डॉल ने 35 रन, लवली ने 16 रन और मुस्कान ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में काजल ने 2 और रीना ने 1 विकेट चटकाए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी जीएमएसएसएस-56 क्लब की टीम ने 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
काजल ने 50 रनों की नाबाद पारी खेली। रचना ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम से मानसी ने 4 ओवर में 2 विकेट और रचना ने 4 ओवर में 1 विकेट झटके।
विज्ञापन